कानपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ समारोह का हुआ आयोजन

कानपुर। नागरिक सुरक्षा कोर, प्रखण्ड कृष्णानगर एवं यशोदा नगर, कानपुर नगर द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत, स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय जिलाधिकारी/नियंत्रक के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ समारोह का आयोजन उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मलिक गेस्ट हाउस, कानपुर में सपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय कानपुर नगर श्री ज्वाला प्रसाद जी ने मतदाता शपथ दिलाई गई एवम उपस्थित जनमानस को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इसमें चीफवार्डन रोहित मल्होत्रा, आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, डिविजनल वार्डन(आ) श्रीमती सीमा अग्रवाल, कृष्णानगर प्रखंड के डिविजनल वार्डन अज्जीजुरहमान, यशोदा नगर के डिवीजनल वार्डन सुरेंद्र कुमार बाजपेयी, स्टाफ ऑफीसर सुखबीर सिंह मलिक आदि ने स्वयं एवं अन्य सभी से अधिक से अधिक मतदान करन की अपील की।
इस अवसर पर नीरज चक वरि०सहायक उपनियंत्रक, सतीश अरोड़ा, योगेन्द्र यादव,राकेश कुमार, अरविंद चौधरी, अरविंद दीक्षित, हरिहर सिंह , विकास उमराव सहित प्रखंड कृष्णा नगर समस्त पोस्ट वार्डन ने अपने  सेक्टर वार्डनों सहित उपस्थित होकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संचालन विष्णु शर्मा तथा धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक सीमा अग्रवाल द्वारा प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×