इस शहर में गर्मियों में मकान बनाने वालों को झटका, गाड़ी धोने के लिए पानी के इस्तेमाल पर रोक

गर्मी का सीजन धीरे धीरे चरम पर आ रहा है. इस दौरान पानी की समस्या लोगों को ज्यादा परेशान करती है. ‘जल है तो कल है’. ‘जल ही जीवन है’. ‘पानी बचाओ- जिंदगी बचाओ’ जैसी प्रेरणादायक बातों से काम नहीं चल रहा है. समस्या विकराल हो रही है. ऐसे में सभी को फौरन जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. पहाड़ हो या मैदान या देश के तटीय इलाके, पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जलसंकट दिख रहा है. इससे निपटने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

नैनीताल में नैनी झील ही पानी का एकमात्र स्रोत है. ऐसे में जल संकट को देखते हुए यहां घर बनाने और गाड़ियों को धोने के लिए पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

नैनीताल की देखभाल के लिए जिम्मेदार लोगों यानी प्रशासन कड़ाई से इन फैसलों को लागू कराने की बात कह रहा है. वहीं स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन ने गर्मी के सीजन में नया घर बनवाने और बाइक एवं कारों की पानी से धुलाई पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने जनता से इन फैसलों का पालन करने की अपील की है.

पानी के नए कनेक्शन पर रोक

नैनीताल के कलेक्टर यानी डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिले में पेयजल की किल्लत को देखते हुए पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है. इसी के साथ भवन निर्माण में भी पानी के बड़े पैमाने पर होने वाले इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है.

पानी के लीकेज पर जुर्माना

डीएम वंदना ने ये भी बताया कि घरों की छत से पानी के लीकेज यानी पानी गिरता देखे जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी. कुमाऊं कमिश्नर ने भी जनता से इस नेक काम में सहयोग देने की अपील की है. जल निगम और अन्य विभागों में समन्वय बनाकर काम किया जाएगा. इसी के साथ ही पेयजल की समस्या का प्रमुखता से समाधान निकालने का भरोसा जनता को दिलाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×