पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

पीरियड्स के दौरान दर्द व ऐंठन होना सामान्य है। हालांकि, हर महिला में यह दर्द अलग-अलग हो सकता है। जहां कुछ महिलाएं इस दर्द को आराम से सहन कर लेती हैं, वहीं कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। उन्हें चार-पांच दिन इस दर्द से जूझना ही पड़ता है। कई बार महिलाएं अपने दर्द को दूर करने के लिए दवाइयों का सेवन भी करती हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों का सेवन करके भी इस दर्द से आराम पा सकती हैं।

दालचीनी भी एक ऐसा ही मसाला है, जिसे पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए जाना जाता है। दालचीनी में जिंक, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन और विटामिन आदि पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में भी यह पाया गया कि दालचीनी में ऐसे गुण होते हैं जो बिना किसी दुष्प्रभाव के मासिक धर्म के दौरान दर्द, मासिक धर्म में रक्तस्राव, मतली और उल्टी को कम करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ वजहों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स में दालचीनी का सेवन करना अच्छा माना जाता है-

होते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

दालचीनी के सेवन का एक लाभ यह है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह सूजन को कम करने के साथ-साथ पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

होती है ऐंठन कम

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि दालचीनी में एंटीस्पास्मोडिक प्रभाव हो सकता है। जिसका सीधा सा यह अर्थ है कि यह मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है। साथ ही साथ, इससे पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को कम करने में भी मदद मिलती है।

बेहतर होता है ब्लड सर्कुलेशन

दालचीनी के सेवन का एक फायदा यह भी है कि यह ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने में मदद करती है। इससे भी कहीं ना कहीं पीरियड्स से जुड़ी परेशानी को कम किया जा सकता है

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×