दांतों का पीलापन करना है दूर, काम आ सकता है ये होममेड पाउडर

दांतों की सफेदी के बिना चेहरे की खूबसूरती बेमानी है, कई बार येलो टीथ की वजह से हम खुलकर हंस भी नहीं पाते और किसी वजह से दांत दिख जाए तो काफी शर्मिंदगी का सामना करना  पड़ता है. अगर आप दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं करेंगे तो पीलापन जमने लगेगा. अक्सर दिन में 2 बार ब्रश या दातुन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई लोग इस आसान टिप्स को भी फॉलो नहीं कर पाते. हालांकि अब घबराने की जरूरत नहीं आप एक आसान से घरेलू उपाय के जरिए दांतों में सफेदी वापस ला सकते हैं.

दांतों को सफेद करने वाला पाउडर तैयार करें

अगर आपके दांत पीले पड़ चुके हैं और काफी कोशिशों की बाद भी सफेदी नहीं आ रही है तो आप घर में ही टीथ वाइटनिंग पाउडर तैयार कर लें. इसके लिए आपको एक चम्मच लौंग का पाउडर, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, सूखी हुई नीम और पुदीने की पत्तियों की अवश्यकता होगी. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके किसी डब्बे में स्टोर कर लें.

टीथ वाइटनिंग पाउडर को कैसे करें यूज?

टीथ वाइटनिंग पाउडर को आप टूथब्रश में लगाकर दांतों पर हल्के हाथों से मलें और फिर कुल्ला कर लें, इससे आपके दांतों की चमक वापस आ जाएगी, साथ ही इससे आप कैविटीज से भी बच जाएंगे. एक बार में सफाई न हो तो इस प्रोसेस को दोहराएं.

इन बातों का रखें खास ख्याल

-सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश या दातुन जरूर करें.
-खाने के बाद कुल्ला जरूर करें, इससे दांतों पर लेयर नहीं जमती.
-कुल्ला करने के लिए आप गुनगुने पानी और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-ब्रश को हल्के हाथों से रगड़ें, ज्यादा जोर लगाने पर मसूड़े छिल जाएंगे.
-नीम के दातुन या पाउडर का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए करें.
-अगर दो दांतों की बीच गंदगी जम गई है तो सफाई के लिए डेंटल फ्लॉस का यूज करें.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×