जलकल कार्यालय में पांच सौ महिलाओं के साथ पार्षद करेंगी प्रदर्शन

कानपुर नगर, जूही गढ़ा शहीद पार्क में  होने वाले ट्यूबवेल रिबोर के लिए सड़क नीचे करने की नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद भी जलकल कार्य नहीं कर रहा है। इस संबंध में पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व 15वें वित्त से जूही गढ़ा शहीद पार्क में ट्यूबवेल रिवोर की धनराशि महापौर जी से मिलकर स्वीकृत कराई थी।
पार्षद ने बताया कि उसके बाद शहीद पार्क के जाने वाले रास्ते के ऊंचा हो जाने के चलते ट्यूबवेल रिवोर करने वाली मशीन अंदर नहीं जा पा रही थी जिसके लिए जलकल विभाग ने नगर निगम से सड़क नीचे करने की अनुमति मांगी थी और इस संदर्भ में जूही की भीषण पेयजल  संकट का हवाला देकर 23 अप्रैल को नगर निगम जोन 3 के अधिशासी अभियंता श्री नानक चंद से मिलकर जलकल को सड़क नीचे करने के कार्य करने की अनुमति की मांग की थी क्योंकि जूही में अधिकांश जगहों पर हैंडपंप में जहरीला क्रोमियम युक्त पानी आता है इसलिए जूही की 5000 आबादी के शुद्ध पेयजल का यही एकमात्र साधन है समस्या को समझते हुए नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने अनुमति दे दी किंतु उसके बाद भी जलकल ने कार्य नहीं शुरू किया कार्य है। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि कल जुही क्षेत्र की पांच सौ महिलाओं को ले जाकर कपड़े धोने, बच्चों को नहलाना जैसे सारे पानी के काम जोन 3 जलकल कार्यालय में करुंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×