विकलांग एसोसिएशन ने आयोजित किया विवाह पंजीकरण शिविर 

कानपुर, विकलांग एसोसिएशन ने दिव्यांग व्यक्तियों का  विवाह पंजीकरण शिविर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में आयोजित किया। जिसमें 19 दिव्यांग व्यक्तियों ने अपना आवेदन किया।
एसोसिएशन ने “घर बसाओ-पुण्य कमाओ कन्यादान योजना” में शामिल होने के लिये लोगों से अपील किया।
सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले व्यक्तियों को सरकार की विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ विकलांग एसोसिएशन दिलायेगी। जिसके तहत शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़के विकलांग लड़की से विवाह करेंगें तो उन्हें पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की विकलांग लड़के से विवाह करेंगी तो उन्हें 15 हजार व दोनों के विकलांग होने पर 35 हजार मिलेगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की गरीब व अनाथ विकलांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ-पुण्य कमाओ कन्यादान योजना शुरू की है। जिसके तहत विवाह का सारा खर्च विकलांग एसोसिएशन वहन करेगी। ऐसे व्यक्तियों को कन्यादान योजना में शामिल किया जायेगा जिनके पुत्री नहीं है और वो कन्यादान करने के इच्छुक हों। इसके लिए उन्हें लिखित सहमति देनी होगी।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सामूहिक विवाह के लिये आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं। विवाह पंजीकरण शिविर में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×