8 घंटे की नींद, बाकी के 16 घंटे करें ये काम तो सेहत रहेगी चकाचक

24 घंटे की दिनचर्या और दिल की बीमारियों और मधुमेह के बीच संबंध पर किए गए एक नए शोध में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं. इस शोध में 2,000 से अधिक वयस्कों ने सात दिनों तक सेंसर पहने रखे, जिससे वैज्ञानिकों को उनके बैठने, खड़े होने, घर-कार्यालय में पानी लेने जाने जैसे छोटे काम और सोने में बिताए जाने वाले समय का पता चला.

डायबिटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और बेकर हार्ट एंड डायबिटीज इंस्टीट्यूट के नए शोध के अनुसार, दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और मधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है. साथ ही, हर दिन कम से कम 2.2 घंटे हल्की से मध्यम गतिविधि भी आवश्यक है.

नींद के लिए 8 घंटे

सेहत के लिए नींद दवा की तरह होता है. ऐसे में 8 घंटे की नींद हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद करती है.

हल्की गतिविधि

हर दिन कम से कम 2.2 घंटे हल्की से मध्यम गतिविधि, जैसे कि पानी पीने के लिए उठना, वॉशरूम जाना या दोस्तों के साथ टहलना. यह एक्टिविटी शुगर कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार साबित होती है.

खड़े रहना

हर दिन कम से कम 5.2 घंटे खड़े रहें. बैठने के समय को कम करना और खड़े रहने का समय बढ़ाना दिल की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है.

मध्यम से तीव्र गतिविधि

जल्दी ही तैयार किया जाएगा दिशा-निर्देश

ऑस्ट्रेलिया में इस शोध के आधार पर नए दिशा-निर्देश बनाने की तैयारी है. यह शोध उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं और दिल की बीमारियों और मधुमेह से बचना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×