निर्दलीय प्रत्याशी राजाराम ने खोला सपा प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा, चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रत्याशिता रद्द करने की लगाई गुहार

● बोले शिक्षा में सुधार वा विकास के लिए वोट करें लोग
● सभी प्रत्याशियों ने अकबरपुर लोकसभा की जनता से धोखा ही किया है
● राजाराम पाल अवैधानिक तरीके से रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने का काम करते है
● पूरे अकबरपुर लोकसभा में उनकी छवि अत्यंत खराब है
कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी राजाराम ने कहा की लोगों को शिक्षा में सुधार वा क्षेत्र के विकास के लिए वोट करना चाहिए उन्होने क्षेत्र के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चुनाव आयोग में शिकायत कर प्रत्याशिता रद्द करने की मांग की है।
पत्रकार वार्ता मे निर्दल प्रत्याशी राजाराम ने कहा कि अभी तक आये सभी प्रत्याशियों ने अकबरपुर लोकसभा की जनता से धोखा ही किया है। उन्होंने बताया कि वह अकबरपुर लोकसभा के विकास के लिए वचनबद्ध है।  पत्रकार बंधुओ के माध्यम से उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षक समय से नही आते है, शिक्षा में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पेयजल समस्या का निदान, सड़क और नाली का निर्माण करवाना अकबरपुर का समग्र और अभूतपूर्व  विकास भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
उन्होंने अकबरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अपात्र बताते हुए कहा कि राजाराम पाल अवैधानिक तरीके से रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने का काम करते है। जिसकी शिकायत थाना लोकसभा स्ट्रीट नई दिल्ली में दर्ज है। जिसकी जांच अभी भी चल रही है।
पूरे अकबरपुर लोकसभा में उनकी छवि अत्यंत खराब है, जनता को बहला कर वह चुनाव जीतने की बेकार कोशिश कर रहे है जो कि सम्भव नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×