कानपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जम कर गर्जे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कानपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन, शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। कानपुर के बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क के किदवई नगर से प्रत्याशी रमेश अवस्थी तथा अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के समर्थन में आयोजित जनसभा में वह कोंग्रेस के विरुद्ध जमकर बरसे।
योगी ने कहा यदि कोंग्रेस सत्ता में आई तो देश का अहित करेगी, उन्होने कहा कि समाजवादी वही पार्टी है,जिसने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। कहा इंडी गठबंधन वाले आतंकवादियों के प्रति दिल मे नरमी रखते है, ऐसे में यदि इनकी सरकार आई तो क्या होगा। कहा यदि देश व धर्म को बचाना है तो भाजपा के हाथों को मजबूत करना होगा, इसलिये भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन कीजिये औरउन्हें वोट देकर विजयी बनाने का काम करिए। जनसभा के दौरान मंच पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षता प्रेमलता सहित छात्र संघ नेता पीयूष सिंह तथा अखंड पांडे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो को पटका पहनाकर शपथ दिलाई गई।
वही मुख्यमंत्री का भाषण सुनने आए मुस्लिम भाजपा समर्थको में भी जोश कम नहीं था। लोग मोदी, योगी जिंदाबाद, अबकी बार फिर मोदी सरकार व 400 पार के नारे लगा रहे थे। लोगों ने पत्रकार के पूछने पर जवाब दिया कि मोदी सरकार सभी जाति वर्ग के लिए कार्य कर रही है। तीन तलाक का मुद्दा सही था इसे हटाना मोदी सरकार का सही कदम बताया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए बताया कि राम सभी के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×