विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : पंडित रवीन्द्र शर्मा

  • शत प्रतिशत मतदान कराने को अधिवक्ताओं का संकल्प

कानपुर, अधिवक्ता एकता संगठन की अधिकाधिक मतदान को लेकर गूबा गार्डन कल्याणपुर की बैठक में पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कानपुर के मतदान प्रतिशत पर बोलते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रहरी है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी।  समाज के अग्रिम पंक्ति में रहने वाले अधिवक्ता समाज को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए अपनी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी । इसके लिए कानपुर का प्रत्येक अधिवक्ता अपने मोहल्ले में कम से कम 21 परिवारों को मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान करवाने का कार्य करेगा। हम मतदान में कानपुर को नंबर एक बनाएंगे बढ़चढ़ कर अधिवक्ता मतदान कराएंगे के साथ उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने अपने मुहल्ले में अधिकाधिक मतदान कराने का संकल्प लिया ।संचालन जगत सिंह ने किया।

प्रमुख रूप से आशीष गुप्ता अतुल सिंह प्रशांत शुक्ला राजीव यादव नीरज निषाद विकास गुप्ता हिमाचल निषाद मोहनीश गौतम सुरेंद्र सिंह रुखसार अहमद अनिल बाबू चौधरी शम्भू नाथ मिश्रा शिव प्रताप सिंह राकेश शाह प्रियम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×