कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में 91 मामले आए सामने; जानें कितना घातक है?

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. दुनिया के कई देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन सबवेरिएंट KP.2 के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. देश की बात करें तो महाराष्ट्र में भी सबवेरिएंट KP.2 के चले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट KP.2 के 91 मामलों की पहचान हुई है.

महाराष्ट्र में सामने आए 91 कोरोना के मामले

मार्च और अप्रैल में तेजी से बढ़े मामले

मार्च और अप्रैल तक कोरोना का यह वेरिएंट महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल ला चुका है. राहत की बात यह है कि कोरोना के इस वेरिएंट के गंभीर मामले में अभी तक सामने नहीं आए हैं. हल्के लक्षण के साथ लोगों को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस गर्मी में इस वेरिएंट के चलते कोविड मामलों में थोड़ी वृद्धि होगी.

अमेरिका में 28% कोविड के मामले KP.2 वेरिएंट के

अमेरिका में 28% कोविड के मामले KP.2 वेरिएंट के हैं, जो अप्रैल के मध्य में केवल 6% था. जिससे स्पष्ट है कि यह कोरोना के नए मामलों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी के लिए जिम्मेदार है. इसने JN.1 संस्करण को पीछे छोड़ दिया, जो सर्दियों में कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार था. बता दें कि 2020 के बाद से अमेरिका में हर गर्मियों में कोविड के मामले बढ़े हैं. अगर KP.2 का प्रसार जारी रहा, तो यह पैटर्न दोहरा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×