मेरे साथ बहुत बुरा हुआ…स्वाति मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी से क्या की गुजारिश

दिल्ली पुलिस ने कथित हमले पर आप सांसद स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया। उन्होंने केजरीवाल के स्टाफ सदस्य द्वारा मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर गई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी द्वारा उन पर किए गए कथित हमले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया। आप सांसद ने बिभव कुमार द्वारा किए गए हमले पर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि “उचित कार्रवाई” की जाएगी।

तीन दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने करेक्टर असैनिनेशन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। बीजेपी वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×