10 में से 4 कैंसर मामलों के पीछे मोटापा बना कारण, वजन घटाएं और जानवेला बीमारी से रहें दूर

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिससे हर कोई डरता है. हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे मोटापा एक अहम कारण हो सकता है. स्वीडन के माल्मो स्थित लुंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि कैंसर के 40% मामलों में मोटापा एक कारण हो सकता है.

कैसे बढ़ाता है मोटापा कैंसर का खतरा?
मोटापा शरीर में सूजन पैदा करता है, जो सेल्स के असामान्य विभाजन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, मोटापे के कारण शरीर में इंसुलिन का लेवल भी बढ़ सकता है, जो कुछ प्रकार के कैंसर के विकास को प्रभावित कर सकता है.

कैसे करें वजन कम?
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ये आसान उपाय अपना सकते हैं:

हेल्दी डाइट: बैलेंस और पौष्टिक डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले प्रोटीन शामिल हों. तली-भुनी चीजों, शुगर ड्रिंक्स और पैकेज्ड फूड से परहेज करें.
फिजिकल एक्टिविटी: नियमित व्यायाम मोटापा कम करने और वजन घटाने में बहुत कारगर है. दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने की कोशिश करें.
पर्याप्त नींद: अच्छी नींद न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि वजन कम करने के लिए भी जरूरी है. रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें.
तनाव कंट्रोल: तनाव भी वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. योग, ध्यान या गहरी सांस लेने के व्यायाम तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×