जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कानपुर। जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल के तत्वाधान में नई कमेटी का गठन हुआ था जिसका की आज दिनांक 19 मई 2024 दिन रविवार को शपथ ग्रहण समारोह बाबा नामदेव हाल सब्जी मंडी जूही बारादेवी में पूर्ण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी , करुणेश जी महाराज, प्रमोद कुमार द्विवेदी  व ज्योति बाबा मुख्य रूप से रहे। जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल के संस्थापक हरी श्याम मिश्रा ,चेयरमैन ऋषभ मिश्रा,अध्यक्ष मनबोधन सिंह , महामंत्री गगनदीप सिंह, उपाध्यक्ष कमल उत्तम, संरक्षक डॉक्टर समर जीत सिंह, ने मुख्य अतिथि का व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल ने  समाज, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय विभाग, गंगा टास्क फोर्स आर्मी, महिला सशक्तिकरण आदि 19 विभूतियो को सम्मानित किया।
जूही  हमीरपुर रोड व्यापार मंडल ने कानपुर शहर में पहली बार अपने व्यापारी सदस्यों को 225000 का बीमा दिया। जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल ने अपने सभी व्यापारिक सदस्यों को आई कार्ड, प्रमाण पत्र व बीमा दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग गुरू ज्योति बाबा, समर जीत उमराव, सुरेश दीक्षित, सुरेंद्र पाल सिंह, चौधरी वेद पाल सिंह, मिथिलेश कुमार पांडे, शैलजा रावत, ज्ञान सुंदर पांडे जितेन पांडे, शैलेंद्र पांडे, अरविंद मिश्रा ,सुरेश चंद यादव, राकेश तिवारी, जूही सेक्टर अध्यक्ष कुलजीत सिंह, मधु लोक सेक्टर अध्यक्ष राहुल जैन, जूही टायर मंडी सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मद अंसार, साकेत नगर सेक्टर अध्यक्ष मनजीत सिंह ठुकराल,बारा देवी सेक्टर अध्यक्ष संतोष शर्मा,उपमंत्री मारुत पांडे, विशाल मिश्रा, हरि स्वरूप तिवारी, अमित मिश्रा, सुनील कनौजिया, चिरंजीत सिंह नामी, सरदार नीतू सिंह व बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×