दिव्यांग व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा के खिलाफ धरना 31 को किदवई नगर थाने में

  • 11 मई को थाना प्रभारी किदवई नगर को भेजे गये पत्र पर पुलिस ने नहीं कि कोई कार्यवाही
कानपुर। किदवई नगर थाने में दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी के विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी 31 मई को थाने में धरना देगी।
यह निर्णय आज पार्टी की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित बैठक में लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस धनबल, बाहुबल के प्रभाव मे आकर दिव्यांग व्यक्ति का उत्पीड़न कर रही है। पार्टी ने 11 मई को थाना प्रभारी किदवई नगर को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन पार्टी के पत्र पर कार्यवाही करने की बजाय। आरोपियों के प्रभाव मे आकर दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी रोली शुक्ला के विरूद्ध फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इससे पुलिस के प्रति अविश्वास की भावना जागृत हुई है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस को पहले तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए उसके बाद मुकदमा दर्ज करना चाहिए। दिव्यांगजन के उत्पीड़न के राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी अब सड़क पर उतरेगी आज कि बैठक में  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, राजेश शुक्ला, गौरव कुमार, महेश चन्द्र साहु, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, त्रिप्ती खरे, रोली शुक्ला, धीरेन्द्र केशरवानी, गुलजार, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×