‘जहर’ से कम नहीं है व्हाइट ब्रेड?

सुबह के नाश्ते में अक्सर हम व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं, छोटे बच्चों को भी स्कूल की टिफिन में सैंडविच जैसी चीजें पैक करके दी जाती है. पावरोटी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. हम इसे शाम के स्नैक्स में भी खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फूड हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है. इसको लेकर भारत की जब मशहूर डाइटीशियन ऋचा गंगानी ने लोगों को आगाह किया है.

डाइटीशियन ऋचा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि ब्रेड को कितने अनहेल्दी तरीके से तैयार किया जाता है. कई बेकरीज में तो हाइजीन का भी ख्याल नहीं रखा जाता. वर्कर्स आमतौर पर ग्लव्स भी नहीं पहनते.अगर आप इसकी क्लिप देख लेंगे तो शायद दोबारा ब्रेड खाना पसंद नहीं करेंगे.

‘ब्रेड एक मजाक है’

ऋचा गंगानी ने लिखा, “भारत में ब्रेड किसी बड़े मजाक की तरह है. ये जहर है. बेकरी में इसे तैयार करने के लिए वनस्पति यूज किया जाता है, क्योंकि इसकी कीमत कम. यही नहीं कई सस्ते स्नैक्स में भी वनस्पति मिलाई जाती है. क्या आप इसे देखकर हैरान हैं? मैं भी हुई थी.”

अनहेल्दी होने की वजह

“यूएसडीए (USDA) के मुताबिक जेनेरिक ब्रेड के एक स्लाइस में तकरीबन 3 ग्राम चीनी होता है, सफेद ब्रेड आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी बुरा माना जाता है. व्हाइट ब्रेड में आमतौर पर मैदा और साथ में एडेड इंग्रेडिएंट्स होते हैं जैसे नमक के लिए कैरामेल,चीनी और वनस्पति जो हद से ज्यादा अनहेल्दी है. इसके अलावा हम सिर्फ एक स्लाइस कहां खाते हैं?  सफेद ब्रेड तो खुले तौर पर सेहत के लिए बुरा है. दूसरे तरह के ब्रेड्स ब्राउन, मल्टीग्रेन और होल व्हीट कैटेगरी के हैं जिसे हेल्दी बताया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×