चुनावी मौसम में Heatwave का कहर, पिछले 24 घंटे में बिहार में लू से 10 मतदानकर्मियों समेत 14 लोगों की हुई मौत

बिहार में 24 घंटे की अवधि के भीतर चुनाव ड्यूटी पर तैनात 10 अधिकारियों सहित कम से कम 14 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा मौतें भोजपुर से हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि रोहतास में तीन और कैमूर व औरंगाबाद जिले में एक-एक चुनाव पदाधिकारी की मौत हो गयी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई।।

मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। हाल के दिनों में पूरे बिहार में लू की स्थिति बनी रही, गुरुवार को कई स्थानों पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे अधिक तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया था। चिलचिलाती गर्मी के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिलों और अन्य क्षेत्रों से स्कूल शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आईं। सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद हैं, शिक्षकों के लिए नहीं।

वहीं, मध्य, पूर्वी और उत्तरी भारत में भीषण गर्मी के लगातार जारी रहने से कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और दिल्ली सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 31 मई से 1 जून के बीच उत्तर प्रदेश में और 31 मई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बहुत हल्की/हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×