सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राष्ट्रपति को सौंप सकते हैं इस्तीफा, INDIA ब्लॉक ने भी मीटिंग बुलाई

लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से काफी पीछे रह गई। एनडीए भी उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाया जिस तरह की उम्मीद की जा रह थी। कल सुबह कैबिनेट की बड़ी बैठक हो सकती है। मीटिंग के अंदर ये तय किया जाएगा कि नरेंद्र मोदी अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। फिर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे। बीजेपी के बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाने की स्थिति में अब गठबंधन के भरोसे सरकार चलानी होगी।

चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे।  मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणीनित को लेकर चर्चा होगी। नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को लेकर क्या फैसला किया जाएगा। इस पर भी निर्णय हो सकता है। जदयू और टीडीपी  के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसा हमने पहले कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×