अब बस ! अब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का समूल नाश हो 

आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी एवं वैश्य महासंगठन के संयुक्त तत्वाधान में कश्मीर में निर्दोष तीर्थ  यात्रियों की निर्मम हत्या के विरोध में आतंकियों का पुतला दहन करके आक्रोश प्रकट किया गया और सरकार से अपील की गई की अब बस और आर पार की लड़ाई में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का समूल नाश किया जाये। जनता की माँग है कि अब पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच ना हो  और इनके साथ सारे कूटनीतिक राजनयिक संबंध ख़त्म हो।
कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि ये काल शोक का नहीं है अपितु घोर आक्रोश का है और हमारा उद्देश्य एक ही है की सरकार को आमजन की भावना पहुँच जाये कि सरकार अब सख़्त और निर्मम कार्यवाही करे ।कमलजीत सिंह बग्गा ने कहा कि एक सौ चालीस करोड़ भारतीय इस समय तीव्र क्रोध में उबल रहा है। ये आतंकी पिशाच हैं और निर्दोष तीर्थयात्रियों को मारने वाले को कैसी रहम या दया। इनकी एक ही सज़ा है – सज़ा ए मौत। हमारा समाज पार्टी के रमेश गुप्ता ने कहा कि अब आमजन ऐसी दुर्दांत घटना को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।
नरेश कठेरिया ने कहा कि मोदी अमित शाह  एवं अजीत दोवाल तक संदेश जाये कि अब सर्जिकल स्ट्राइक की तरह अब अंतिम प्रहर करके पूर्ण नेस्तनाबूद करने का समय है । संचालन राम शंकर वर्मा ने किया इस अवसर पर व्यापार मंडल से सिद्धार्थ काशीवार , कमलजीत सिंह बग्गा , नरेश कठेरिया , आनंद गुप्ता , अजय प्रकाश तिवारी , अनूप सिंह भदौरिया , राम शंकर वर्मा , कानपुर नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता , कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,सुमित कुमार  सिद्धार्थ , अंकुर गुप्ता , अच्छे नवाब,मुकुल साहू , गुरु नारायण गुप्ता , राजा श्रीवास्तव , रामजी सोनी , पवन ठाकुर बव्वन , शिवम् गुप्ता,अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी से अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के रमेशचंद्र गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
शैलेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष,महेश गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज वैश्य अधिवक्ता,संजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता,अतुल सिंह, वेद पांडे, विशाल चतुर्वेदी,सोनू गुप्ता उर्फ मनोज राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ आदि भारी संख्या में जनमानस उपस्थित था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×