कानपुर में दवा व्यापारी चिंतन गोष्ठी का किया गया आयोजन, उत्तरप्रदेश के 32 जिलों से दवा व्यापारियों ने लिया भाग

कानपुर। कानपुर के दवा व्यापारियों की संस्था दि दवा व्यापार मंडल एवं फुटकर दवा व्यापार मंडल  द्वारा पार्टी प्लेनेट, 80 फिट रोड पर दवा व्यापारी चिंतन गोष्ठी” का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे उत्तरप्रदेश के 32 जिलों से दवा व्यापारियों ने भाग लिया। चेयरमैन  संजय मेहरोत्रा ने बताया कि दवा निर्माता कंपनियाँ निरंकुश होती जा रही हैं। अध्यक्ष  राजेंद्र सैनी ने कहा कि डॉक्टर और अस्पताल के निजी मेडिकल स्टोर में 20 से 30% अतिरिक्त मुनाफा देकर अपनी दवाई सीधा लखनऊ या कम्पनी से सप्लाई कर रही है। जिससे दवा व्यापारियों का व्यापार 40% तक घट गया है। संरक्षक स०हरविंदर सिंह भल्ला ने कहा की दवा व्यापारियों की सुनने वाला कोई नहीं है।
जिससे दवा कंपनियां बेख़ौफ़ हो गई है और अपने फायदे के लिए नए-नए नियम बनाती जा रही है। जिससे दवा व्यापारियों का मुनाफा घट रहा है। महामंत्री नंद किशोर ओझा ने कहा कि दवों की वापसी एक्सपायरी एवं डैमेज ना लेनी पड़े इसके लिए प्रतिदिन नए नियम बनाए जा रहे हैं। जो कि पूरे दवा व्यापार के लिए हानिकारक है। संजय मल्होत्रा, अरुण कुमार अस्थाना, बी.पी.साहू, सुमित पावा के साथ रोहित टंडन, अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, योगेश अग्रवाल योगी, कुलवीर सिंह बेदी, संचित गुप्ता, शेष नारायण तिवारी, इरफान अहमद, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×