विकलांग एसोसिएशन ने सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का किया आयोजन

  • 09 नवम्बर 2024 को दिव्यांग व गरीब व्यक्तियों का होगा सामूहिक विवाह
कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क, बगिया में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुये। दिव्यांग व गरीब व्यक्तियों का सामूहिक विवाह 09 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा।एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की दिव्यांग लड़की से स्वस्थ लड़के द्वारा विवाह करने पर सरकार से पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक  रूप से स्वस्थ लड़की दिव्यांग लड़के से विवाह करेगी तो उन्हें 15 हजार व दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपये सरकारी सहायता दिलायी जायेगी।विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की गरीब व अनाथ दिव्यांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ – पुण्य कमाओ कन्यादान योजना शुरू की है। ऐसे व्यक्तियों को कन्यादान योजना में शामिल किया जायेगा जिनके पुत्री नहीं है और वो कन्यादान करने के इच्छुक हों। इसके लिए उन्हें लिखित अनुरोध करना होगा।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह में बहुत समस्या आ रही है। दिव्यांग लड़कियों के विवाह के लिये आवेदन नाम मात्र ही आते हैं। जबकि दिव्यांग लड़कों के आवेदन अधिक आते हैं। दिव्यांग व्यक्तियों का विवाह न हो पाने के कारण वो मानसिक तनाव में रहते हैं।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सामूहिक विवाह के लिये आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं।आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, त्रिप्ती खरे, कमलेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×