बकरे पर लिख दिया राम… कुर्बानी के लिए बाजार में आया तो मच गया बवाल

बकरीद से पहले मुंबई में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. एक मीट शॉप पर बकरे पर राम लिखा देख सभी लोग सन्न रह गए. कुछ ही देर में इस बकरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. हिन्दू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले को संभाला. शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित मीट शॉप के खिलाफ केस दर्ज किया है.

बकरे पर लिख दिया राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मीट की दुकान नवी मुंबई हैं. मीट शॉप के मालिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर बकरे की तस्वीर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. पोस्ट में देखा जा सकता है कि बकरे की पीठ पर भगवान श्री राम का नाम लिखा है. दावा किया जा रहा है कि इस बकरे को बकरीद से पहले कुर्बानी के लिए बेचा जाना था.

मीट शॉप के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले के बारे में पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए एक पोस्ट में कहा कि सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन क्राइम रजिस्टर नंबर 123/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीबीडी सेक्टर वन, नवी मुंबई में गुड लक मटन शॉप पर राम नाम लिखे बकरे को बिक्री के लिए रखा गया था. आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया है.

बकरे की तस्वीर हो रही वायरल

कई हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया. एक यूजर हिंदुत्व नाइट (@HPhobiaWatch) ने लिखा, “यह तो बहुत ही निंदनीय है. गुड लक मटन स्टोर पर बिक रहे बकरे पर राम लिखा हुआ है. बकरीद पर खुलेआम बकरे की कुर्बानी दी जाएगी ताकि हिंदू समुदाय को भड़काया जा सके. @Navimumpolice, @MumbaiPolice को मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×