प्रवर्तन दल ने 485 बोरी कैरीबैग पन्नी से लदा ट्रक पकड़ा, वसूला गया एक लाख रुपए जुर्माना

कानपुर। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में देर रात  यशोदा नगर बायपास पर 485 बोरी कैरीबैग पन्नी से लदा एक ट्रक यूपी 58टी 5236 पकड़ा। तत्काल ही इस ट्रक को नगर निगम परिसर में खड़ा कर दिया गया।
जांच पड़ताल में ट्रक में लदी पन्नी की खेप का कुल वजन 14,260 किलो (सवा चौदह टन) निकला। ट्रक मालिक से राजस्व निरीक्षक विकास कुमार द्वारा एक लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
यह माल ट्रांसपोर्ट नगर से फर्जी बिलों पर नैनी, प्रयागराज जा रहा था।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र, धनंजय, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, गोविंद मिश्रा, मोहित इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×