नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 497 लोग गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया और 497 लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरि मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के तीनों क्षेत्रों (जोन)– नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एक दिवसीय अभियान ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में 40 स्थानों पर 1924 व्यक्तियों की जांच की गयी जिनमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों में 31 स्थानों 146 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन नौ थाना क्षेत्रों में 38 स्थानों पर 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि इस तरह 497 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×