UP पुलिस घर आकर दर्ज करेगी FIR, थाने के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम लोगों को FIR दर्ज कराने में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अब किसी प्रकार की घटना को लेकर FIR दर्ज करवाने के लिए पुलिस चौकी या थाने जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि यूपी पुलिस ही घर आकर एफआईआर दर्ज करेगी. उत्तर प्रदेश पुलिस फिलहाल कानपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस नई व्यवस्था को दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन के लिए शुरू करने जा रही है.

इस नई व्यवस्था में डायल 112 के पुलिसकर्मी पहले की तरह ही घटना स्थाल पर पहुंचेंगे. इसके बाद वहां मौजूद दोनों पक्षों से बात कर लिखित बयान लिए जाएंगे. इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों या एक पक्ष से शिकायत पत्र लेकर उसे घटना स्थल से ही मोबाइल से फोटो लेकर थाना प्रभारी को भेजेंगे. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी कुछ ही देर में डायल 112 के पुलिसकर्मी को एक FIR की कॉपी का फॉर्मेट भेजेंगे. इस कॉपी में धाराएं भी लिखी होंगी. इस तरह किसी भी प्रकार की घटना को लेकर FIR दर्ज करवाने के लिए अब आम लोगों को चौकी, थाने या फिर किसी अन्य अफसर के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

कानपुर में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत

कानपुर के डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, “जल्द ही कानपुर में यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की जाएगी. इससे आम लोगों को थानों के चक्कर लगाने से निजात तो मिलेगी ही साथ ही लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा. हालांकि, पुलिस की यह नई योजना सिर्फ लड़ाई, चोरी, झगड़ों, सड़क दुर्घटना से संबंधित केस के लिए ही लागू होगी. पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, यदि कानपुर में यह सफल रहता है तो उसे अगस्त माह तक पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×