केडीए के भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का थाली पीट कर प्रदर्शन

  • बिल्डर ने दो दर्जन से अधिक अपार्टमेंटों में कर रखे हैं अनाधिकृत निर्माण
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने के.डी.ए. के भ्रष्टाचार के खिलाब थाली पीट कर प्रदर्शन किया और उपाध्यक्ष के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप बिल्डर और भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कि फरवरी में आई जी आर एस के माध्यम से बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही और अनाधिकृत निर्माण गिराने की मांग की गयी थी। बिल्डर और के.डी.ए. कर्मचारियों की सांठ गंठ के चलते न तो बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही हुयी और न ही अनाधिकृत निर्माण गिराया गया।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 127/200 यू ब्लाक निराला नगर का बिल्डर शैलेन्द्र मिश्रा से दिव्यांग राजेश शुक्ला का बिल्डर एग्रीमेंन्ट हुआ था। बिल्डर ने पार्किग की जमीन पर टू.बी.एच.के. का फ्लैट यह कहकर बना लिया था कि नक्सा के.डी.ए. से पास हो गया है और सरदार गुरदीप सिंह को बेच दिया। रजिस्ट्री करने के लिये जब दिव्यांग राजेश शुक्ला ने भूतल के निर्मित फ्लैट का नक्सा मांगा तो बिल्डर ने कहा कि नक्सा पास नहीं है। राजेश शुक्ला ने टोकन मनी सरदार गुरदीप सिंह को वापस कर दी। उसके बावजूद बिल्डर शैलेन्द्र मिश्रा ने सरदार गुरदीप सिंह को फ्लैट में कब्जा दे दिया और रजिस्ट्री न करने पर दिव्यांग राजेश शुक्ला व उनकी पत्नी रोली शुक्ला के खिलाफ थाना किदवई नगर में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। बिल्डर शैलेन्द्र मिश्रा ने शहर में दो दर्जन से अधिक अपार्टमेंटों में अनाधिकृत निर्माण करा रखा है।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द ही  मामले में बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही नही हुयी और अनाधिकृत निर्माण नही गिराया गया तो 12 जुलाई से कानपुर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास के लिये न्याय दिलाओ भ्रष्टाचार मिटाओ न्याय यात्रा शुरू करेंगे।
आज प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, मनोज कुमार त्यागी, उमाशंकर, राम आसरे पाण्डेय,  गुड्डी दीक्षित,  तृप्ति खरे,अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, जितेन्द्र गुप्ता ,आदि,लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×