एमबीबीएस छात्रों हेतु 37वी आईएपी पीडियाट्रिक क्विज का आयोजन किया गया

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार एलटी1 में  भारतीय बाल रोग अकादमी कानपुर एवं बाल रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों हेतु 37वी आईएपी पीडियाट्रिक क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेसर अरुण कुमार आर्य विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग एवं सचिव अमितेश यादव  के नेतृत्व में समस्त संकाय सदस्य एवं रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ महेन्द्र सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार  कानपुर ने मंच को सुशोभित किया। प्रतियोगिता में लगभग 300एमबीबीएस छात्रों ने प्रतिभाग किया। क्विज में प्रथम स्थान कीर्ति राज सिंह, गणेश केसरी ने प्राप्त किया। अब यह छात्र डिविजनल राउंड में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। समस्त विजयी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए एवं अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर रूपा डालमिया, डॉक्टर शैलेंद्र गौतम, डॉक्टर राखी जैन, डॉक्टर प्रतिभा सिंह  ने समस्त प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया एवं सतत अध्ययनरत रहने को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×