पृथ्वी और वातावरण को रखना है स्वच्छ तो हमें वृक्षारोपण को देना होगा बढ़ावा

कानपुर। कानपुर में स्थित ट्रैक्शन मोटर शेड जो की रेलवे की एक उत्पादन इकाई है में अन्य पिछड़ा वर्ग रेल कर्मचारी संगठन के द्वारा वृक्षा रोपण एवं वृक्ष दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के शाखा मंत्री बाल गोविंद साहू एवं अध्यक्ष आनंद सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अनेक कर्मचारी जिसमें साजन यादव उपाध्यक्ष संजय वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रभान साहू संयुक्त शाखा मंत्री ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। सभी पिछड़े वर्ग के साथियों ने उत्साहित होकर के कार्यक्रम में भाग लिया तथा वृक्ष धरा का भूषण की भावना से प्रेरित होकर कई वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर संगठन के शाखा मंत्री ने कहा कि अगर हमें पृथ्वी और वातावरण को स्वच्छ रखना है तो हमें वृक्षारोपण को बढ़ावा देना होगा। संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह जी ने बताया कि बिना पर्यावरण में सुधार लाये हम स्वास्थ्य कल्याण मानव कल्याण नहीं कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अन्य पिछड़ा वर्ग रेल कर्मचारी साथियों ने एकजुट होकर के कानपुर के रेल के और देश के पर्यावरण को सुधारने के लिए अपने प्रयास की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×