अपने को बेडियों में जकड़ कर कानपुर से मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा करेगे वीरेन्द्र कुमार

  • पुलिस प्रशासन की वादा खिलाफी से हैं नाराज
कानपुर, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार 26 अगस्त से अपने को बेडियों में जकड़ कर कानपुर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक पद यात्रा करेगे । उन्होंने पुलिस प्रशासन की वादा खिलाफी पर अपनी नाराजगी जतायी है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा है कि थानों में पीडित दिव्यांगजन की रिपोर्ट नहीं दर्ज हो रही है।
पुलिस थानों में रैम्प नहीं बन रहे हैं और दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन भी नहीं हो रहा है।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर दिनांक 26 अगस्त को सुबह 9 बजे फूलबाग गांधी प्रतिमा  कानपुर नगर से मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ तक न्याय दिलाओ भ्रष्टाचार मिटाओ पद यात्रा  निकाल कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया जायेगा । पदयात्रा के दौरान हम अपने आपको बेडियों में जकड़ कर पैदल चलेेगे|पहला पडाव उन्नाव बाईपास रामा गेस्ट हाऊस होगा ।बैट्री चलित ट्राई साईकिल, दिव्यांग स्कूटी, दो पहिया वाहन मारूती बैन आदि पदयात्रा में शामिल रहेगी।इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई है।आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, मनोज कुमार त्यागी, गुड्डी दीक्षित, तृप्ति खरे, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, जितेन्द्र गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×