नौबस्ता: भीषण गन्दगी जलभराव का पार्षद ने कराया खात्मा 

कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत कई दिनों से चतुर्वेदी बिल्डिंग चौराहा टेंपो स्टैण्ड क्षेत्रीय निवासी एवं दुकानदार पवन गुप्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर गन्दगी जलभराव की समस्या डाली जा रही थी। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों ने कई दिनों से नाली जाम की समस्या से निजात दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद योगेंद्र शर्मा का आभार प्रकट किया। तथा विगत दिनों से बंबा नहर में 2 पेड़ो के गिर जाने तथा कुछ जानवरो के शवो की दुर्गंध की वजह से नगर का पानी रुक गया था जिससे किनारे रहने वालो को जीना दुश्वार हो रहा था। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी को जानकारी दी जिसके बाद नहर विभाग जेई को विधायक के द्वारा फटकार लगाई गई तथा इधर नगर निगम की हड़ताल एवं अवकाश के चलते आज पार्षद योगेंद्र शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई कराई।  सफाई अभियान में नगर निगम वन विभाग स्थानीय पुलिस विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित इंजीनियरिंग विभाग की टीमों ने सहयोग करते हुए कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×