
कानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज जिला दिव्यांग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने किया।
बैठक के सरकारी संस्थानों में रैम्प बनाने, विकास भवन की लिप्ट सही कराने व सभी दिव्यांगजन का राशन कार्ड बनाने, रोजगार के लिए दिव्यांगजनों को ऋण देने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने का प्रस्ताव विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने रखा। जिसमें विकास भवन की लिप्ट सी.आर. एस. फण्ड से बनाने, रैम्प बनवाने, सभी दिव्यांगजन के राशन कार्ड बनाने, रोजगार के लिये राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त विकास निगम से ऋण दिलाने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
दिव्यांग बन्धु के सदस्य हृदेश सिंह ने एक छत के नीचे दिव्यांगजन को सभी सुविधाएं देने, यू.डी.आई. कार्ड कैम्प लगाने, दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं में आवास दिलाने, ई – बसों में नि:शुल्क यात्रा दिलाने का प्रस्ताव रखा जिसे जिलाधिकारी ने अपनी सहमती दे दी। बैठक में दिव्यांग बन्धु के सदस्य अब्दुल वाहिद, राम किशन गुप्ता व समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
