व्यापारियों ने बाजार बाजार तिरंगा अभियान के तहत दुकान दुकान जाकर बाटा तिरंगा

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह व महानगर युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर बाजार बाजार तिरंगा अभियान के तहत कलक्टरगंज ग़ल्ला मंडी व कलक्टर गंज बाजार मे दुकान दुकान जाकर तिरंगा बाटा गया ।पदाधिकारियों ने इस दौरान भारत माता की जय व बंदेमातरम के नारे भी लगाए ।
इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि पी एम मोदी ज़ी के आवाहन पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से कल तक कानपुर महानगर की बाज़ारो मे और पूरे प्रदेश मे ये अभियान संगठन द्वारा चलाया जा रहा है और आज कानपुर, बरेली, गाज़ियाबाद, फ़िरोज़ाबाद, आगरा व बुंदेलखंड के महानगरों,नगरों और मंडियो मे तिरंगा बाटकर इस अभियान से व्यापारियों को जोड़ा गया और पूरे प्रदेश मे कल भी जारी रहेगा । अभियान के दौरान महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह और युवा महानगर अध्यक्ष व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र ने व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकानों व घरो मे तिरंगा लगाकर देश मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश प्रेम की लहर से जुड़े और नागरिकों को भी जोड़े  इस आयोजन मे प्रमुख रूप से कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पवन गुप्ता व संयोजक अनुराग जायसवाल,हरिश्चन्द्र जायसवाल,चंद्राकर दीक्षित,सुशील गुप्ता,जीतेन्द्र गुप्ता राजा, कुंजबिहारी गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता,विजय यादव, अंशुल गुप्ता, सोनू मौर्य,हिमांशु बाजपेई,काली प्रसाद ठाकुर,रमेश आग्रहरी, घनश्याम गुप्ता,मधुवन बिहारी गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×