अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी बांग्लादेश कूच करने को तैयार 

  • जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्रालय को भेजा ज्ञापन
  • सनातन धर्म तथा हिंदुत्व की रक्षा के लिए एक एक पदाधिकारी अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार
कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा बैठक का आयोजन केंद्रित कार्यालय जरौली बर्रा में किया गया सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले नही रुके तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के हजारों पदाधिकारी जरूरत पड़ने पर बांग्लादेश कूच के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राष्ट्रपति महोदया एवं प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री ज्ञापित ज्ञापन भेजा जा रहा है जिसमे शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में जमकर हिंसा चारो ओर हो रही है हिन्दू मंदिरों में आगजनी तोड़फोड़ की जा रही हैं तथा हिन्दू धर्म की महिलाओं बेटियो के साथ बलात्कार कर उनकी निर्मम तरीके से हत्याएं हो रही है। श्री भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमान रहते हैं उन्हें  भी देश से बाहर किया जाना चाहिए अन्यथा वे भी देश के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए और बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी दे। जिससे बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा  सुनिश्चित हो सके। तथा भारत सीमा पर आए हिंदुओं को भारत में शरण देने की मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में मंदिर तोड़े जा रहे हैं हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन मानवाधिकार की बात करने वाला कोई नहीं है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर पूरा विश्व चुप है। किसी भी देश ने इसका विरोध नहीं किया। जिलाध्यक्ष मनोज भदोरिया के संबोधन सुनकर पदाधिकारियो ने एक स्वर में जय मां भवानी भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाते हुए विश्वास दिलाया कि सनातन धर्म तथा हिंदुत्व की रक्षा के लिए एक एक सदस्य अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज भदौरिया मनोजानन्द महाराज गोल्डन बाबा पंकज राजावत धीरेन्द्र भदौरिया महेन्द्र तोमर संजय तिवारी नितिन मोहन चतुर्वेदी प्रियांशु ठाकुर समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×