डीएवी कॉलेज एनसीसी द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन

कानपुर नगर,  14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डी.ए- वी.कॉलेज, कानपुर के एनसीसी यूनिट द्वारा एक भव्य तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एनसीसी के कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा मार्च का शुभारंभ कॉलेज के प्रांगण से हुआ, जहाँ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित जी ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा झंडा हाथों में लेकर पूरे जोश और गर्व के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के परमठ और ग्रीन पार्क के हिस्सों में परेड की।
मार्च के समापन कॉलेज प्रांगण में, जिसमें कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य जी ने  सराहना की । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा, “यह मार्च हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और यह हमारी नई पीढ़ी को उनके बलिदान की याद दिलाने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान डीएवी कॉलेज के  प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित जी, प्रॉक्टर प्रो. रजत श्रीवास्तव जी, प्रो. सुनीत अवस्थी जी, एनसीसी इंचार्ज दिवाकर पटेल एवं आशीष वर्मा एवं अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी, और अन्य छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×