मेरी आखिरी सांस संगठन और समाज के लिए समर्पित : मृत्युंजय सिंह 

  • मृत्युंजय सिंह को युवा ज़िलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कानपुर। कानपुर नगर युवा इकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के पद ग्रहण करते ही हजारों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी। बताते चलें कि विगत काफी समय से क्षत्रिय समाज एवं युवाओं में अपनी खास पकड़ बनाकर उनकी पहली पसन्द बन चुके मृत्युंजय सिंह मौजूदा समय में संगठन के प्रति निष्ठा ईमानदारी एवं लगन से कम कर रहे थे। जिसको देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने मृत्युंजय सिंह को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने नवनियुक्त मृत्युंजय सिंह को प्रमाण पत्र देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में निर्धन निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करते हुए क्षत्रिय समाज तथा महिलाओं की सुरक्षा प्रमुखता से पूर्ण करेंगे। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को संगठन विस्तार तथा समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने सौरभ सिंह को जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर एवं आलोक सिंह को जिला महामंत्री हरिओम परिहार एवं शैलेंद्र सिंह जिला सचिव तथा आकाश भदौरिया प्रियांशु ठाकुर साहिल सिंह अभय प्रताप सिंह सुरेन्द्र सिंह जिला मंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक मनबोधन सिंह एवं धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×