कच्चे पपीते की बर्फी खाकर भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयां, बेहद आसान रेसिपी

स्वास्थ्य के लिए पपीता काफी ज्यादा लाभकारी होता है। आयुर्वेद में भी इस फल को गुणों की खान बताया गया है। सिर्फ पका हुआ नहीं बल्कि कच्चा पपीता भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी मिठाइयां खाना बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप कच्चे पपीते की बर्फी बना सकती हैं।

कच्चे पपीते की बर्फी स्वाद से भरपूत होती है और यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है। अगर आप सोच रही हैं कि कच्चे पपीते की बर्फी स्वाद में कैसी होगी, तो बता दें कि यह अन्य नॉर्मल मिठाइयों से काफी बेहतर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कच्चे पपीते के बर्फी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

कच्चा पपीता

चीनी – 2 कप

देसी घी – 2 चम्मच

मावा – 1 कप

कटे ड्राई फ्रूट्स

फूड कलर – चुटकी भर

ऐसे बनाएं कच्चे पपीते की बर्फी

कच्चे पपीते की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को पानी से धो लें। अब इसे पोछकर दो हिस्सों में काट लें और इसके बीजों को निकाल दें। फिर पपीते का छिलका उतार लें और इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद गैस ऑन कर कड़ाही चढ़ाएं और जब कड़ाही गर्म हो जाए, तो इसमें 2 चम्मच घी डालें। फिर कद्दूकस किया हुआ पपीता कड़ाही में डालकर ढक दें। इसको थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाते रहें। जब पपीता हल्का सा सॉफ्ट हो जाए तो इसमें 2 कप चीनी डालें। अब धीरे-धीरे चीनी पिघल जाएगी और पपीते का कलर हल्का ब्राउन होने लगेगा।

इसके बाद इसमें जरा सा फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर मावा डालकर अच्छे से चलाए और थोड़ी देर बाद इसमें इलायची पाउडर मिला लें। करीब 10 मिनट तक ढककर पकने दें और फिर गैस बंद कर दें। अंत में एक कंटेनर को घी से ग्रीस कर लें और फिर इसमें पपीते का मिश्रण डालकर इस समान फैलाएं। ऊपर से ड्राईफ्रूट्स डालें। अब इसको करीब 3-4 घंटे तक जमने के लिए रख दें। जब यह अच्छे से जम जाए, तो इसको कंटेनर से निकालकर बर्फी के शेप में काट लें। इस तरह से कच्चे पपीते की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×