संस्थान ने जरूरतमंदो को किया वस्त्र वितरण

कानपुर। वस्त्र पाकर खिल उठे चेहरे  6 वर्ष से लगातार समाज के हित मे कार्य करने वाली ओम जन संस्था की टीम ने सिद्धनाथ घाट,जाजमऊ मे गरीब, असहाय और जरूरतमंदो को वस्त्र, बिस्किट, टाफी व खिलौने वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था 6 वर्ष से समाज के हित में कार्य कर रही है, इस तरह कार्य करने से हमे मन को खुशी और आनंद मिलता है। बच्चो के चेहरे पर मुस्कान देखकर एक अजीब खुशी का एहसास दिलाती है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव देवी अग्रहरि (सीमा) शैलेंद्र गुप्ता, पारुल देवी, अनव्या, आदित्य राज अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×