पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

कानपुर, जेसीआई ब्रह्मा व्रत कानपुर द्वारा ट्री प्लांटेशन इवेंट जिसमें स्थानीय पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और वनों की कटाई के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर 200 से अधिक बेलपत्र कनेर आमला हरसिंगार चितवन आदि विभिन्न प्रकार के  पौधे लगाए गए। आयोजन में संस्था के मेंबर्स  स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सौरभ रामसीसरिया ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पर्यावरण के संरक्षण में सहायक हैं बल्कि सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधों की देखभाल करें और उनके संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहें। इस मौके पर मोहित गुप्ता आदित्य भारतीय अत्यंत अग्रवाल नारायण लाहोटी केतन ठक्कर डॉक्टर हेमंत मोहन आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की सफलता ने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता से पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×