यूनुस सरकार का फरमान, अजान से 5 मिनट पहले बंद कर दें दुर्गा पूजा के म्यूजिक वरना…

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय के दुर्गा पूजा को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। युनूस सरकार ने कहा कि अज़ान और नमाज के दौरान दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेष रूप से म्यूजिक बजना पांच मिनट पहले ही रोक दिया जाए। बांग्लादेश की सरकार के इस तालिबानी फरमान का अब चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमडी जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को संगीत वाद्ययंत्र और ध्वनि प्रणाली बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद जब तक मस्जिदों में नमाज चलेगी, तब तक पंडालों में बजने वाले सभी म्यूजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर बंद रहने चाहिएं।

उन्होंने देश में हिंदू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा से पहले देश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक के बाद ये घोषणाएं कीं। चौधरी ने यह भी कहा कि इस साल देश भर में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका दक्षिण शहर में और 88 उत्तरी शहर निगमों में होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल पूजा मंडप की संख्या 33,431 थी, उन्होंने बताया कि इस साल यह संख्या इससे अधिक हो जाएगी।

चौधरी ने मूर्तियों के निर्माण से लेकर उत्सव के दौरान सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। हमने चर्चा की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से कहा, बिना किसी बाधा के पूजा मनाने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×