ढोल-ताशा बजाने दें, ये उनके दिल में है, गणपति विसर्जन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NGT के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान ‘ढोल-ताशा’ समूहों में लोगों की संख्या 30 तक सीमित करने के एनजीटी के निर्देश पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने आदेश सुनाते हुए कहा कि उन्हें ढोल-ताशा करने दीजिए, यह पुणे का दिल है। इससे पहले एनजीटी ने गणेश उत्सव के दौरान सामूहिक प्रदर्शन में संख्या सीमित कर दी थी। एनजीओ ने सीजेआई के सामने एनजीटी के 30 अगस्त के आदेश को उठाते हुए कहा, एनजीटी पुणे में गणपति के विसर्जन के लिए ढोल ताशा समूह में लोगों की संख्या को प्रतिबंधित करने का लिखित आदेश दिया है। एनजीटी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगों की संख्या कैसे सीमित कर सकता है?

एनजीटी के आदेश के खिलाफ पुणे स्थित ढोल-ताशा समूह की याचिका पर दोपहर 2 बजे सुनवाई करने का फैसला करते हुए, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने राज्य के अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया। वकील अमित पई ने कहा कि सौ वर्षों से अधिक समय से पुणे में ‘ढोल-ताशा’ का बहुत “गहरा सांस्कृतिक महत्व” रहा है और इसकी शुरुआत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी।

उन्होंने कहा कि एनजीटी का 30 अगस्त का निर्देश ऐसे समूहों को प्रभावित करेगा। पीठ ने कहा नोटिस जारी करें… लिस्टिंग के अगले दिन तक, दिशा संख्या 4 (ढोल-ताशा समूहों में व्यक्तियों की संख्या पर) के संचालन पर रोक रहेगी। उन्हें अपना ‘ढोल ताशा’ करने दें। यह पुणे के दिल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बोलीं मैथिली ठाकुर, कहा-हम धर्मेंद्र प्रधान के साथ हैं, उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया है | पाकिस्तान को 3-1 से रौंदकर भारतीय हॉकी टीम बनी चैम्पियन, वर्ल्ड कप का टिकट भी हुआ पक्का | ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में उतरे सफाईकर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की मौत; जहरीली गैस से दम घुटा | यूक्रेन के ओडेसा में मालवाहक जहाज पर हमला, 2 भारतीय लापता; भारतीय दूतावास ने तुरंत जारी किया बयान
Advertisement ×