लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांग अभिषेक की हत्यारी है सरकार : वीरेन्द्र कुमार

  • लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो के समर्थन में 30 को करेंगे प्रदर्शन

कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारी आज ईको गार्डेन पहुँच कर  लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो के आन्दोलन के समर्थन में 30 सितम्बर  को  होने वाले प्रदर्शन के लिये रणनीति तैयार की। महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांग अभिषेक की हत्यारी है। अभिषेक का बलिदान व दिव्यांगजनो का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा। 30 सितम्बर का आन्दोलन दिव्यांगजनो के नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा व सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी की मांग के लिये मिल का पत्थर साबित होगा|वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजनो की उपेक्षा कर रही है। शिक्षित बेरोजगार दिव्यांगजन भूखमरी के शिकार है। दिव्यांगजन आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास सत्ता पक्ष को करायेगे।

महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि महागठबन्धन को सरकार कमजोर आंकने की भूल न करे वरना परिणाम गम्भीर होंगे। दिव्यांगजनो की मांगों को पुरा करवाने के लिये महागठबन्धन अब सड़क पर उतरने के लिये तैयार है। 30 सितम्बर को सरकार की चुले हिलाने का काम महागठबन्धन करेगा। आज ईको गार्डेन में महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के साथ महासचिव वीरेन्द्र कुमार, विकास कुमार सहारनपुर, सतीश कुमार शामली, दिलवाग सिंह कानपुर देहात, हेमन्त सिंह गाजियाबाद, सुधीर कुमार वर्मा सीतापुर, ज्ञानेन्द पाठक लखनऊ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: 'जो भारत में नहीं जन्मा, उसे वोट का अधिकार नहीं', SIR पर अमित शाह का जवाब, राहुल-लालू पर जमकर साधा निशाना | केंद्र ने Tax Bill 2025 को क्यों लिया वापस, सोमवार को पेश किया जाएगा नया विधेयक | दस बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया : हिमंत | क्या बड़ा करने जा रहा है भारत? ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच मोदी ने अचानक बुलाई बैठक | हाई अलर्ट पर IGI समेत देश के सभी Airport, बड़े आतंकी हमले की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसी ऐक्टिव | सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही: गडकरी | सैयद सलाहुद्दीन के बड़े बेटे को HC से मिली जमानत, छोटे को नहीं मिली राहत
Advertisement ×