मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप, वक्फ बोर्ड को खत्म करने के लिए लाया गया है बिल

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा वार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, विकास या दक्षता लाने के लिए यह बिल नहीं ला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल वक्फ बोर्ड को खत्म करने के लिए पेश किया गया है। इसमें लिखा है कि मुसलमान वक्फ कर सकता है। मुसलमान बनने का मतलब क्या है? – क्या वह दिन में 5 बार नमाज़ पढ़ने वाला व्यक्ति होगा, दाढ़ी रखेगा या टोपी रखेगा… क्या उसकी पत्नी मुस्लिम होगी या गैर-मुस्लिम होगी? वे निर्णय लेने वाले कौन होते हैं?

ओवैसी ने दावा किया कि हिंदू धर्म में ऐसा कोई कानून नहीं है…कोई भी वक्फ संपत्ति जो सरकार के पास है उसका निर्णय कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच कर रही संसदीय समिति को ईमेल के जरिये 1.2 करोड़ प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। विभिन्न प्रतिद्वंद्वी समूहों की ओर से इस विधेयक के संबंध में अपने-अपने दृष्टिकोण के प्रति समर्थन जुटाये जाने के बीच ये प्रतिक्रियाएं मिली हैं। संसदीय सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति को दस्तावेजों के साथ 75,000 प्रतिक्रियाएं मिली हैं जिसमें अपने-अपने दृष्टिकोण का समर्थन किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति जिस तेज गति से काम कर रही है उससे उन्हें उम्मीद है कि इसकी रिपोर्ट तय समयसीमा के भीतर संसद में रख दी जाएगी। रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया है…एक करोड़ से भी ज्यादा प्रतिवेदन जेपीसी के पास आ चुके हैं। जेपीसी व्यापक रूप से सुनवाई कर रही है। सबको अपनी बातें कहने का मौका दिया जा रहा है। समिति अध्यक्ष और सदस्यो को बधाई देता हूं। हमारे संसदीय इतिहास में इतना गहन और व्यापक विचार-विमर्श कभी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×