कांग्रेस सरकार में अब चलेगा ‘योगी मॉडल’, रेहड़ी-पटरी वालों को लगानी होगी नेमप्लेट

हिमाचल प्रदेश में रेस्टोरेंट्स और रेहड़ी-पटरी वालों को दुकान पर अपना नाम और अड्रेस लिखना होगा. मंगलवार को शहरी विकास और नगर निकाय की बैठक में इसे लागू करने को लेकर फैसला लिया गया.

तिरुपति मामले के बाद उठाया कदम

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसा ही एक फैसला लागू किया है, जिसमें होटल और रेस्तरां मालिकों को अपना नाम और एड्रेस लिखने को कहा गया है. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने एक 7 सदस्यों वाली कमेटी बनाई है, जिसमें मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अनिरुद्ध सिंह से इस आदेश को लागू करने को कहा गया है.

मंगलवार को बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हॉकरों के लिए पहचान पत्र जारी करने सहित अन्य कानून भी लाए जाएंगे. तिरुपति लड्डू मामले के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है. लैब रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि तिरुपति मंदिर में भक्तों को जो प्रसाद दिया जा रहा था, उसमें मछली का तेल और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
फिर कोई होटल ना बने 'लाक्षागृह', कानपुर में फायर सेफ्टी को लेकर सघन जांच शुरू, सबसे बड़ा सवाल- आखिर हादसे के बाद ही क्यों जागता है सिस्‍टम?  | खान सर कोचिंग फायरिंग केस में आया बड़ा ट्विस्ट, उन्हीं के 2 गार्ड को उठा ले गई पुलिस | Mamata Banerjee की TMC में बगावत का बवंडर, करीबी मेयर Krishna Chakraborty के इस्तीफे से संकट गहराया | जेवर एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर फिसलकर पलट गई भारी क्रेन; कई मजदूर दबे
Advertisement ×