मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मेले के दौरान चाऊमीन खाने के बाद 118 बच्चे और करीब 12 वयस्क बीमार पड़ गए। सभी को फूड पॉइजनिंग हुई। यह घटना शनिवार की है। रविवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। फिलहाल सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह मामला जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के हिर्री गांव में लगे मेले का है। बताया गया कि मेले में कुछ लोगों ने चाऊमीन खाई थी। इसके बाद उन्हें पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

118 बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिलाधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि बीमार होने के बाद 118 बच्चों को तुरंत किरनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 45 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बालाघाट जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, बाकी बच्चों को शुरुआती इलाज देने के बाद घर भेज दिया गया। बच्चों के अलावा करीब 12 वयस्कों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी आदित्य सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों से बातचीत की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को सभी मरीजों का सही और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों और मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की हालत सामान्य है। उन्होंने कहा, “सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।”

क्या होती है फूड पॉइजनिंग?

फूड पॉइजनिंग एक ऐसी बीमारी है, जो दूषित खाना या पानी पीने से हो सकती है। इसमें पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए मेले या बाहर खाना खाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×