वैष्णो मंदिर में हुए भंडारे को हजारों भक्तों ने किया ग्रहण 

कानपुर। पंडित राम गणेश त्रिवेदी सेवा समिति के तत्वाधान मे नौ दिन नौ देवी नौ भंडारे का आयोजन विधायक माननीय महेश त्रिवेदी के द्वारा वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर मे किया गया। स्थानीय पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने आए हुए भक्तो को प्रसाद वितरित कर अपने सम्बोधन में कहा की नवरात्र पर्व माँ दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति उदात्त परम रचनात्मक ऊर्जा की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा अवधि माना जाता है।
यह पूजा वैदिक युग से पहले प्रागैतिहासिक काल से चला आ रहा है। ऋषि के वैदिक युग के बाद से नवरात्र के दौरान की भक्ति प्रथाओं में से मुख्य रूप गायत्री साधना का हैं। भंडारे को हजारों की संख्या में भक्तों एवं राहगीरों ने ग्रहण किया। संजय पासवान, बिट्टू परिहार, अशोक मिश्रा, मोनू पाण्डेय, गौरव सक्सेना, अभिषेक, आशीष दुबे, अमर सिंह, सरवन तिवारी, राजीव गुप्ता, विजय वर्मा, संजय त्रिवेदी, पंकज तिवारी, गौरव तिवारी, सुनील शर्मा, चिंतामणि, राकेश मिश्रा, रवि मिश्रा, राजन बाजपेई, राम नरेश भदौरिया, अवधेश बाजपेई, राजेश शुक्ला, भानू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×