बिजली का बिल ही तो था… युवक ने क्यों कर ली आत्महत्या; हैरान कर देगा मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 25 वर्षीय एक युवक ने बिजली का बिल कथित तौर पर बढ़ा हुआ आने के कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुभम (25) नाम के युवक ने बुधवार तड़के कुशालपुर गांव में अपने घर के एक कमरे में लगे हुक में फंदे से लटक कर आत्महत्या की. परिवार के सदस्यों ने सुबह उसका शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी.

मृतक के पिता महादेव ने आरोप लगाया, ‘हमें 1,09,021 रुपये का बिजली बिल मिला था, जिसमें से शुभम ने विभिन्न कार्यालयों में जाकर 16,377 रुपये का भुगतान कर दिया. 15 दिन भी नहीं बीते थे कि फिर से 8000 रुपये का बिल आ गया, जिसके बाद तनाव में आकर उसने फांसी लगा ली.’ उन्होंने बताया कि शुभम दिहाड़ी मजदूर था. पिता ने कहा, ‘आत्महत्या का कोई और कारण नहीं है. वह (शुभम) बहुत परेशान था तो यह बिल कैसे भरता?. वह बिजली बिल की बकाया रकम से बहुत तनाव में था.

बिजली विभाग का जवाब

‘मुख्य अभियंता विद्युत (रायबरेली जोन) आरपी प्रसाद ने घटना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि शुभम ने 10 मार्च 2022 को नया बिजली कनेक्शन लिया था और उसके बाद उसने सिर्फ दो बार बिजली बिल भरा था. उन्होंने बताया कि एक बार शुभम ने 615 रुपये और फिर इस वर्ष सितंबर में 16,377 रुपये का भुगतान किया था. अधिकारी ने बताया, ‘कुछ दिन पहले 1500 यूनिट का बिल आया था जबकि खपत सिर्फ 35 यूनिट दिखाई गई थी. इस संदर्भ में मीटर रीडर ने शुभम को बिजली विभाग के दफ्तर जाकर बिल सही कराने को कहा था.’ अधिकारी ने दावा किया कि नौ अक्टूबर को बिल सही कर दिया गया था लेकिन तब तक शुभम ने आत्महत्या कर ली थी.

बिजली मंत्री (ऊर्जा मंत्री) ने जताया शोक

कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर योगी सरकार को जमकर घेरा. जिसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस मामले पर चिंता जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की घोषणा की. शर्मा ने कहा, ‘उन्नाव जिले के कुशलपुर गांव के एक युवक शुभम द्वारा आत्महत्या किये जाने से दुखी हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें. घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों एवं जिलाधिकारी सहित स्थानिक अधिकारियों के संपर्क में हूं. पुलिस-प्रशासन मृत्यु के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है लेकिन बिजली विभाग के स्थानिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×