सीएम योगी का दीपावली तोहफा, देगी मुफ्त में LPG सिलेंडर

दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. इस साल दिवाली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  के तहत यूपी सरकार 1.85 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देगी. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर दिया है और अधिकारियों से दिवाली के पहले सभी तरह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके.

पिछले साल 85 लाख लाभार्थियों को मिला था फ्री सिलेंडर

यूपी सरकार इस साल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.85 करोड़ लाभार्थियों को दीपावली पर फ्री एलपीजी सिरेंडर देगी. पिछले साल इस योजना के तहत 85 लाख महिला लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलेंडर मिला था. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  के तहत दीपावली के अलावा होली पर भी एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा.

केंद्र और राज्य सरकार देगी सरकार सब्सिडी

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  के तहत के तहत एलपीजी सिलेंडर पर केंद्र सरकार 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है, जबकि बाकी के पैसे राज्य सरकार देगी. इस योजना के तहत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले एलपीजी सिलेंडर लेना होगा. इसके बाद उनके खाते में सब्सिडी की राशि भेज दी जाएगी. हालांकि, बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक होना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
NEET पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली सुनवाई, राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं पहुंचे CBI के वकील | तेज प्रताप की बढ़ीं मुश्किलें, 'हत्या की कोशिश' का केस दर्ज; अगर आरोप हुए साबित तो जेल में कट सकते हैं 10 साल! | एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने किया पेश, विपक्ष के भारी हंगामें के बाद लोकसभा फिर स्‍थगित | प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के लिए जानमोनी दास ने मांगी सार्वजनिक माफी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
Advertisement ×