उत्तर प्रदेश के गोंडा में धार्मिक जुलूस पर पथराव

गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार की रात देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के निकट विसर्जन जुलूस पर दो पत्थर फेंके गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस के साथ मौके पर मौजूद पुलिस बल और उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामले को समय रहते संभाल लिया गया और मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मालवीय नगर होटल अग्निकांड में कुक केशव नेगी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर, लापरवाही के बड़े खुलासे; मामले में 21 लोगों की हुई थी मौत  | Haridwar में Biryani पर संतों का ऐतराज: 'देवभूमि' की पवित्रता बनाए रखने को 'वेज पुलाव' नाम की मांग | जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Kerala के Wayanad में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 150 स्कूली बच्चे बीमार, Health Department अलर्ट पर
Advertisement ×