कविता : उम्मीदों की दीपावली

इस दीपावली को हर घर में,
उम्मीदों का दीपक जलाएं।  
अंधेरों से रोशनी के आँचल में, 
हम सबको साथ लेकर चलते जाएं।  
आओ! उम्मीद का दीपक जलाएं…..
जब होगा दिलों में अटूट विश्वास, 
मुश्किलें सारी हो जाएंगी आसान।   
सूनी राहों पर भी चलकर,  
नई मंजिलें खोज लाएं। 
आओ! उम्मीद का दीपक जलाएं…..
जीवन में जब छा जाये अंधकार,    
अपने को तब न समझना लाचार।  
उम्मीद की ज्योति जगाकर,  
हर सपने को करना साकार।  
आओ! उम्मीद का दीपक जलाएं…..
थोड़ी-सी रोशनी भी काफी है,  
गमों के बाद ही तो खुशियाँ आती है।  
इसलिए *तमन्ना* ने भी खिलखिलाकर,  
नए कल की ओर कदम बढ़ाये। 
आओ! उम्मीद का दीपक जलाएं…..
हर भोर में हो नया उजाला,  
चहुं ओर होगा सुंदर नजारा।
हर निराशा को हम हराएं,  
विश्वास का सूरज फिर से उगाएं।  
आओ! हम सब उम्मीद का दीपक जलाएं…..
तमन्ना मतलानी – गोंदिया, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×