ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष को झटका, शिवलिंग समेत नहीं होगा पूरे परिसर का ASI सर्वे

वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में अतिरिक्त एएसआई सर्वेक्षण के लिए हिंदू पक्ष की याचिका खारिज कर दी। हिंदू पक्ष के वकील विजय शंकर रस्तोगी ने कहा कि न्यायालय ने संपूर्ण ज्ञानवापी क्षेत्र के संरक्षण के लिए एएसआई द्वारा अतिरिक्त सर्वेक्षण के हमारे आवेदन को खारिज कर दिया है। हम इस निर्णय के खिलाफ 30 दिन के अंदर उच्च न्यायालय जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नियमों और तथ्यों के विरुद्ध है। मैं इससे व्यथित हूँ और इसे ऊपरी अदालत में जाकर चुनौती दूँगा।

रस्तोगी ने दावा किया कि 8.4.2021 के आदेश के अनुसार सर्वेक्षण के लिए ASI को 5 सदस्यीय समिति नियुक्त करनी थी, जिसमें एक व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय का और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय का विशेषज्ञ होता। इन सभी को ASI सर्वेक्षण करना था। पिछला सर्वेक्षण ASI ने ही किया था। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने पुष्टि की थी कि सर्वेक्षण उस आदेश (8.4.2021) के अनुपालन में नहीं था। हम तत्काल आधार पर उच्च न्यायालय जाएँगे।

हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सिविल कोर्ट ने खारिज कर दिया है और ऑर्डर भी आ गया है। हम इस ऑर्डर के खिलाफ रिवीजन के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जाएंगे। लगभग सभी इलाकों का ASI सर्वे पूरा हो चुका है लेकिन कुछ जगहों पर सर्वे बाकी है जहां मशीनें नहीं पहुंच पाईं। इसलिए अतिरिक्त सर्वे की मांग की गई थी। हम सिविल कोर्ट जाएंगे और सफल होंगे। सर्वे होगा… हम सुनिश्चित करेंगे कि मंदिर परिसर के हर इंच का सर्वे हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह कोई झटका नहीं है… हमने सारे सबूत पहले ही पेश कर दिए हैं… डिस्ट्रिक्ट कोर्ट है, हाई कोर्ट है, सारे रास्ते अभी खुले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×